पथरिया: गैस एजेंसी गोदाम के पास सिलेंडर में लगी आग, महिला ने जलता सिलेंडर सड़क किनारे फेंका; वीडियो वायरल, मौके पर मचा हड़कंप
Patharia, Damoh | Aug 18, 2026 पथरिया में गैस एजेंसी के गोदाम के पास मंगलवार को कोमल साहू के घर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए जलता सिलेंडर घर से बाहर सड़क किनारे फेंक दिया। प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा और नरेंद्र बरदिया ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन यंत्र खराब मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।