शिवपुरी नगर: पिपारा: पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति एसपी ऑफिस पहुंचा, सास पर हमला व झूठे केस की धमकी का आरोप
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक पति ने आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था, उनके दो बच्चे भी हैं।