महोबा: महोबा के मुरानी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मुरानी गांव निवासी 28 वर्षीय जीतेन्द्र पुत्र मूलचन्द्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।