चीनोर: मोहना में लगा न्याय शिविर, समस्याओं के निराकरण में ग्रामीणों को मिली मदद
अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत की ग्वालियर ईकाई द्वारा मोहना में न्याय परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर 100 से अधिक मामलों के निराकरण में सहायता उपलब्ध कराई गई।