शाही सवारी में भगवान को भ्रमण कराते श्रद्धालु। आगर मालवा जिले के बड़ौद नगर में सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली गई। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर करीब 3 बजे डग मार्ग स्थित गुंदी घाट हनुमान मंदिर से इसका शुभारंभ हुआ।