पन्ना: प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जा रहे कोटवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, गंभीर घायल
Panna, Panna | Aug 15, 2026 पन्ना जिले के अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मझगवां शेख में पदस्थ 28 वर्षीय कोटवार विंद्रवन चौधरी भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जाते समय पिपरवाह के पास कुत्ते को बचाते वक्त पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। डायल 112 ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।