कैराना: जसाला के निकट सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Aug 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के निकट सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। गुरुवार शाम करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरिश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक थानाभवन थाना क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर गांव का रहने वाला था।