धरहरा: भाई ने सहेली के साथ बाहर जाने से रोका, तो 10वीं की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा दास टोला में मंगलवार दोपहर भाई की डांट से नाराज दसवीं कक्षा की छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की पहचान मुस्कान कुमारी (20) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। बताया जाता है कि मुस्कान अपनी सहेली के साथ कहीं जाने वाली थी। इसी दौरान उसके भाई दीपक कुमार ने उसे बाहर जाने से मना करते हुए डांट-फटकार लगाई।