अररिया: 52वीं वाहिनी एसएसबी ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चों और स्थानीय नागरिकों के साथ निकाली तिरंगा रैली
Araria, Araria | Aug 13, 2026 अररिया में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अररिया की ओर से केंद्रीय विद्यालय, अररिया के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए अररिया मुख्य बाजार तक पहुंची। रैली में एसएसबी के जवानों, स्थानीय नागरिकों और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।