चायल: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने चंदवारी चौराहे से मूरतगंज पीएचसी तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चंदवारी चौराहे से जीटी रोड होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज तक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए पीएचसी पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुश शर्मा को सौंपा।