बागेश्वर: कपकोट के हवलदार गजेंद्र सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित
कपकोट के अमर शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को मातृभूमि रक्षा में अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके बलिदान से कपकोट और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित हुआ।