बरियातु: करमाही गांव में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया
बारियातू प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के करमाही गांव में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक उरांव ने की. संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेश उरांव ने किया. कार्यक्रम में विश्व आदिवासी दिवस के महत्व और उद्देश्य पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है l