अमरिया: अमरिया में धान के खेत से अवैध शराब की भट्ठी का हुआ पर्दाफाश
अमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, श्मशान घाट मार्ग पर अंडरपास के पास धान के खेत में शराब बनाने का काम चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रिजवान, मोहम्मद हुसैन और शकील को पकड़ लिया। मौके से करीब 10 लीटर अवैध शराब, 2 लीटर लहन, एक किलो यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने