हंडिया: हरिहर धाम कुन्दौरा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद
सावन माह के दूसरे सोमवार को हरिहर धाम कुन्दौरा में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा। सोमवार 2 बजे वीडियो सामने आया।