संग्रामपुर: सफाई कर्मियों को शर्ट व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत संग्रामपुर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया गया।