मंडला: नेहरू स्मारक से बिंझिया तक सड़क किनारे सब्जी मंडी लगने से यातायात प्रभावित, दुर्घटना की आशंका
Mandla, Mandla | Aug 11, 2026 शहर में नेहरू स्मारक से रपटा मार्ग होते हुए बिंझिया तक सडक़ के दोनों ओर लग रही अस्थायी सब्जी मंडी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। मंगलवार तीन बजे से दुकाने सज गई। बताया गया कि सडक़ किनारे बढ़ती भीड़ और अतिक्रमण से वाहन चालकों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।