आंवला: आंवला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, एसडीएम, तहसीलदार, सीओ समेत कई अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण
Aonla, Bareilly | Aug 15, 2026 आंवला में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर और देहात क्षेत्रों में स्थित सरकारी तथा गैर-सरकारी सभी संस्थाओं में शनिवार सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर आंवला तहसील कार्यालय में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।