मेरठ: बहसूमा में पति को सांप डसवाने वाली रविता-प्रेमी हत्या के दोषी, 16 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान, बिस्तर पर छोड़ा था सांप
Meerut, Meerut | Oct 7, 2026 मेरठ में 17 महीने पहले पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति की गला घोटकर हत्या कर दी थी। फिर हत्या को सांप के डसने से हुई मौत दिखाने के लिए पति के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था। इस सांपकांड में आज यानी बुधवार को दोपहर कोर्ट ने रविता (24) और प्रेमी अमरदीप (27) को दोषा माना है। इसके साथ ही फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में 16 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगी।