खरसावां: खरसावां में करम परब का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके सैकड़ों लोग, निकली भव्य शोभा यात्रा
खरसावां के तसर मैदान में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे पारंपरिक करम परब का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया. विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने नेग-नेगाचारी और विधि-विधान के साथ करम डाइर को अखड़ा में स्थापित किया. मांदर की थाप और करम गीतों के बीच सैकड़ों लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया. इस दौरान लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संकल्प भी लिया. खरस