पोहरी: उच्च श्रेणी शिक्षक अनिल कुमार दीक्षित 42 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, हाई स्कूल पिपरघार में हुआ विदाई समारोह
शासकीय हाई स्कूल पिपरघार मे पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक अनिल कुमार दीक्षित के 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत गुरुवार दोपहर 3 बजे सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अबधेश सिंह तोमर,संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ मौजूद रहें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने शिक्षक अनिल दीक्षित को सफल सेवाकाल के लिये बधाई दी