गढ़ी: गढ़ी में धूमधाम से मनाया गया 80वां उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक कैलाश मीणा रहे मुख्य अतिथि
Garhi, Banswara | Aug 15, 2026 गढ़ी मे शनिवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस उपखंड मुख्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि गढ़ी विधायक कैलाश मीणा* रहे, जबकि *अध्यक्षता उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़* ने की।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कैलाश मीणा और उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।