सदर: मलदहिया चौराहे पर नकाब पहने युवक समेत दो संदिग्धों को सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने पकड़ा, पूछताछ जारी
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2026 वाराणसी। तिरंगा यात्रा के दौरान मलदहिया चौराहे पर सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक युवक महिलाओं वाला नकाब पहने था। दोनों युवकों से सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा आई पूछताछ की जा रही है। युवक ने नकाब क्यों पहना था और उसकी मंशा क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।