जसवंतनगर: नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ स्वस्थ परीक्षण शिविर, पालिकाध्यक्ष सत्यनाराय शंखवार रहे मौजूद
सफाई मित्रों और नगर पालिका कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत लगाए गए शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाएं दी। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज के नेतृत्व और पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की अध्यक्षता में हुआ।