इटकी: इटकी में जमीयत उल मोमेनीन चुनाव 9 अगस्त को, नतीजे मतदान की रात; 4 पदों पर 12 प्रत्याशी मैदान में
Itki, Ranchi | Aug 2, 2026 इटकी के सामाजिक संगठन 'जमीयत-उल-मोमेनीन' के त्रिवार्षिक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चार मुख्य पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच वैलेट पेपर से मुकाबला होगा। 9 अगस्त को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और रात 10 बजे तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कन्वेनर शहाब हमजा सहित 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।