ऊना: ऊना के व्यापारियों ने एडीसी से रखीं त्योहारी सीजन की प्रमुख मांगें, सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
ऊना के व्यापारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल से मुलाकात कर त्योहारी सीजन को लेकर फेरीवालों पर नियंत्रण, सैंपलिंग में राहत, ऑनलाइन डिलीवरी पर नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। एडीसी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।