खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के केचमेंट एरिया में बारिश के चलते बाँध का जलस्तर 1001 फीट तक पहुंचा
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते बंद का जलस्तर 1001 फीट तक पहुंच गया। भीमसागर बाँध के अभियंता ने आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि बाँध क्षेत्र में वर्तमान समय में 1200 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है जिसके चलते बाँध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 1001 फीट तक पहुंच गया है बाँध अपनी भराव क्षमता से मात्र 11 फिट खाली है ।