छतरपुर नगर: कुशमा में किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में इलाज जारी
छतरपुर जिले के कुशमा में रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा पी ली। किशोरी के भाई सूरज पाल ने बताया कि उनकी बहन भारती पाल सुबह घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और खेत में छिड़कने वाली चारा मार (कीटनाशक) दवा पी ली। घटना की जानकारी लगते जिला अस्पताल लेके आए।