पिपरई सहित जिले के किसानों को अनुदानित उर्वरक की बिक्री आगामी आदेश तक बंद रहेगी। प्रशासन ने रविवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि iFMS पोर्टल और विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया जाना है। इसके चलते 14 अगस्त शाम 7 बजे से उर्वरक विक्रय पर रोक लगाई गई है।