बड़ागांव धसान: बड़ागांव में कच्चे मकान का छप्पर गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल
टीकमगढ़ के अंतर्गत बड़ागांव धसान मे आज बुधवार को अचानक तेज तूफान के चलते बारिश हो गई जिसमें सुबह 11 बजे एक घटना हो गई है घटना मे किसान के कच्चे मकान का छप्पर गिर गया किसान का पूरा परिवार उसी छप्पर के नीचे ही था जिसमें उसके पूरे परिवार के आठ लोग घायल हो गए जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए बड़ा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य के पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।