गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से नामजदों ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
गभाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति के दोस्तों पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता ने थाना में दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की रात वह घर से बाहर लघुशंका के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रवि और राहुल वहां पहुंच गए और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे।