पयागपुर: हुजूरपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹87,086 कराए वापस
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पूरे जैता निवासी प्रमोद कुमार यादव से ऑनलाइन ठगी हुई जिसके संबंध में पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जिसपर शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क टीम के उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया।जिसके बाद पीड़ित का 87,086 उनके खाते में वापस करा दिया।