गांगड़तलाई: भथवाला टोल प्लाजा के पास हाइवे पर गुजरात ले जाते हुए 2.68 लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
भथवाड़ा टोल प्लाजा के पास हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात पासिंग कार से अवैध शराब की 286 बोतलें बरामद कीं। जब्त शराब की कीमत 2,68,423 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल भी जब्त किए।