वारासिवनी: मंगेझरी से डोंगरगांव की ओर नहर किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में हड़कंप; वारासिवनी पुलिस जांच में जुटी
ग्राम डोंगरगांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम मांगेझरी की ओर से बहते हुए नहर में एक अज्ञात युवती का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई