गोह: गौतम बुद्ध नगर भवन में शिक्षक संवाद समारोह में शिक्षा मंत्री पर बरसे एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रखंड इकाई गोह के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध भवन में 'शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह ने की, जबकि संचालन उदय पासवान और प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य