राजसमंद में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर ने ली परेड की सलामी; 53 प्रतिभाओं का सम्मान
.
#Rajsamandnews #Independanceday #Jaivardhannews
राजसमंद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने शानदार परेड प्रस्तुत की। समारोह में जिले की 53 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, वहीं स्कूली बच्चों ने पीटी प्रदर्शन और देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल में उत्साह भर दिया।