सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव में फल वापस करने को लेकर विवाद के चलते दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव में फल वापस करने को लेकर हुए विवाद के चलते दो दबंग व्यक्तियों ने फल विक्रेता और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर बेरहमी से मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।