रोह: अतरी विधायक रोमित सिंह ने सिऊर गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होकर दिवंगत जज साहब को दी श्रद्धांजलि
Roh, Nawada | Aug 15, 2026 अतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमित सिंह ने नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत सिऊर गांव पहुंचकर आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल हुए। यह कार्यक्रम उनके बड़े भाई एवं आदरणीय जज साहब के निधन के उपरांत आयोजित किया गया था। विधायक ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।