लाडपुरा: कोटा में 40 साल के RAC जवान की मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था हॉस्पिटल में भर्ती
Ladpura, Kota | Aug 10, 2026 कोटा के हनुमान बस्ती के रहने वाले 40 साल के RAC के जवान संतोष मेरोठा की मौत हो गई। परिजनों ने तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार देर रात जवान ने दम तोड़ दिया।