राज्य स्तरीय अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला टीम के ट्रायल 10 अक्टूबर को
राज्य स्तरीय अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला कबड्डी टीम के गठन हेतु बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के एकदिवसीय चयन ट्रायल 10 अक्टूबर 2026 को विश्व भारती मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कनैड, मंडी में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने पंडोह में दी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की हो। खिलाड़ियों के लिए वजन सीमा बालकों के लिए 75 किलोग्राम तथा बालिकाओं के लिए 65 किलोग्राम निर्धारित की गई है।
Mandi, Mandi | Oct 7, 2026