खानपुर: खानपुर नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे में वर्षों से बंद पड़े रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया
खानपुर नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में वर्षों से बंद पड़े रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। खानपुर नगर पालिका के अधिशासी अभियंता धर्मराज मीणा ने आज गुरुवार को सुबह 9 बजे के लगभग बताया कि शहरी सेवा शिविर के दौरान मिली शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीदा द्वारा लकड़ी पत्थर डालकर बंद किए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया ।