मोहला: मोहला-मानपुर पुलिस ने शुरू किया 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान
मोहला-मानपुर पुलिस ने 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान शुरू किया है। इसमें नागरिकों को साइबर ठगी से बचने और डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस ने अनजान लिंक से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया है।