जबलपुर: जबलपुर में महिला पार्षद से मारपीट और झूठी प्राथमिकी का आरोप, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज
जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से जुड़ा मामला सामने आया है। MIM कार्यकर्ता मोहम्मद मतीन और उनकी पत्नी महिला पार्षद शमा मतीन ने आज परिवार के साथ एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया। आरोप है कि 26 तारीख की रात 16 क्वार्टर में खराब स्ट्रीट लाइट सुधरवाने के दौरान वकील शाहिद सिद्दीकी ने मतीन के साथ कॉलर पकड़कर गाली-गलौज और मारपीट की।