धरहरा: काली स्थान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा धरहरा,भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार,
हर घर तिरंगा अभियान के तहत धरहरा प्रखंड में शुक्रवार को काली स्थान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया पूर्वेंदु नारायण सिंह के संयोजकत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा काली स्थान से शुरू होकर धरहरा बाजार होते हुए रेंजर कार्यालय पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।