आपदा संपूर्ति पोर्टल पर जीआर लाभुकों की एंट्री की अपर समाहर्ता ने की समीक्षा।
आपदा संपूर्ति पोर्टल पर जीआर (ग्रेच्युटियस रिलीफ) हेतु लाभुकों की की जा रही एंट्री की समीक्षा अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों की एंट्री की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक विवरणों को नियमानुसार एवं शुद्ध रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान आपदा प्रभावित लाभुकों को ससमय राहत का लाभ उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री अमरेंद्र कुमार एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम उपस्थित थीं।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Bsdma