कांडी: कांडी के राजकीय मध्य विद्यालय सड़की में स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव: सत्येंद्र अध्यक्ष, चंचला उपाध्यक्ष चुनी गईं
Kandi, Garhwa | Aug 12, 2026 कांडी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सड़की में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता पतड़िया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर ने की, जबकि प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए अरुण कुमार सोनी और अवधेश कुमार पाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।