गिरिडीह: रेड क्रॉस परिसर में चेयरमैन अरविंद कुमार ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर वीर सेनानियों को किया नमन।
गिरिडीह के भंडारीडीह रोड़ स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में शनिवार को 11 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेयरमैन अरविंद कुमार ने तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में अरविंद कुमार ने सभी जिले वासियों के साथ-साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी को अक्षुण्ण रखने की बात कही। मौके पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया गया।