नौगावां सादात: लेखपालों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग
नौगावां सादात। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को तहसील में कार्य बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की।