सूरजपुर: सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया, नशामुक्त समाज का दिया गया संदेश
सूरजपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने महिलाओं एवं नागरिकों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कलेक्टर ने जीवितिया पर्व के अवसर पर माताओं के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।