महोबा: मवई खुर्द गांव के एक किसान ने बीमारी से परेशान होकर खेत में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Aug 13, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव निवासी 26 वर्षीय जसपाल पुत्र मदन यादव नामक किसान ने बीमारी से परेशान होकर खेत में आवले के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।