जांजगीर: शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य से किया गिरफ्तार
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक सुरेंद्र राजभर को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.